अमेठी -गेहूं की खरीद 01अप्रैल से 15 जून, 2022 तक की जायेगी।

by | Mar 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अमेठी जनपद के अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एस.पी. सिंह ने बताया कि रबी विपणन वर्ष-2022-23 में गेहूं विक्रय हेतु आनलाइन पंजीकरण 15 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो गया है।अतः समस्त किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से किसी भी जनसुविधा केन्द्र साइबर कैफे/स्वयं अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि चार क्रय एजेंसियों के 46 गेहूं क्रय केन्द्र खोले गए है खाद्य विभाग द्वारा 18, क्रय एजेंसी पीसीएफ 20, यूपीएसएस के 07 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र शामिल है। इन क्रय केन्द्रों पर 01 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ कर दी जायेगी जो 15 जून, 2022 तक चलेगी। शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। कृषक द्वारा कराये गये आनलाइन पंजीकरण का तहसील स्तर से पंजीकरण सत्यापन होने उपरांत ही क्रय केन्द्रों पर गेहूं की तौल कराई जाएगी।