जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के थौरी गांव में शनिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी प्रेमिका के घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रेमी के परिवार वाले मामले को ऑनर किलिंग बताते हुए प्रेमिका व उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृत युवक की पत्नी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थौरी गांव का रहने वाला विजय कुमार शर्मा (30) शनिवार शाम घरवालों को बताए बिना बाहर निकला था। रात करीब दो बजे पुलिस ने विजय कुमार के पिता गया प्रसाद के मोबाइल पर फोन कर विजय कुमार का शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने पड़ा होने की बात कही। गया प्रसाद के अनुसार पुलिस की सूचना पर वह व्यक्ति के घर के सामने पहुंचे तो उनके बेटे का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। गया प्रसाद ने बताया कि विजय के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिवार वालों का आरोप है कि विजय और व्यक्ति की पुत्री मंजू में लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों की अक्सर मुलाकात भी होती थी। विजय के पिता ने बताया कि इसी से नाराज युवती के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। गया प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।विवाहित हैं प्रेमी-प्रमिकालंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में होने के बावजूद जाति अलग होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो सका। विजय की शादी मुसाफिरखाना के पिंडारा निवासी माधुरी तो युवती की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विजय की सात साल की एक पुत्री और युवती का आठ साल की एक पुत्र है। ग्रामीणों के अनुसार विवाहित होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारीजनों को भी थी।मृतक की पत्नी ने दी हत्या की तहरीरपति विजय का शव मिलने के बाद पत्नी माधुरी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। माधुरी का कहना है कि उसके पति की हत्या युवती के पिता ने की है। माधुरी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। यहां यह जानना जरूरी होगा कि युवती के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।युवतीू की सूचना पर गई थी पुलिसएसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक विजय युवती व उसके परिवार वालों को तंग कर रहा था। शनिवार रात भी वह युवती के घर के सामने गया था। युवती ने उसे जाने को कहा तो उसने अपने कपड़े उतारकर जहरीला पदार्थ पी लिया। युवती की सूचना पर जब तक डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद इसके माधुरी की तहरीर में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। यदि मंजू के परिवार वाले दोषी होंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमेठी -घर के सामने मिला प्रेमी का शव

