माल में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति समेत सुसराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक राजगढ़ गांव निवासी अमित का डेढ़ वर्ष पहले हरदोई के अतरौली कोइलीखेड़ा गांव निवासी ऊषा के साथ प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के चार माह की एक बेटी भी है। मृतका के पिता शिवकुमार के मुताबिक शुरू में तो सब ठीक-ठाक रहा। कुछ दिन बाद ससुरालीजन दहेज की मांग कर बेटी को परेशान करने लगे। ऊषा का शव रविवार को कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। इंस्पेक्टर माल रविन्द्र कुमार के मुताबिक शिवकुमार की तहरीर पर पति अमित, सास, ननद सीमा, नंदोई मनोज व निर्मल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
लखनऊ -नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला

