अमेठी -12 माह से नहीं सफाई कर्मी की तैनाती बजबजाती नालियां जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही

by | Mar 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अमेठी : विकासखंड शुकुल बाजार अमेठी के अंतर्गत 54 ग्राम सभाओं में कहने के लिए तो 57 सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज तैनात है लेकिन 12 महीने बीत जाने के बाद भी ग्राम सभा बुबूपुर में कोई भी सफाई कर्मी की तैनाती ना हो तो जिम्मेदार अधिकारियों पर उंगली उठाना लाजमी है हम बात कर रहे हैं विकासखंड शुकुल बाजार सबसे ज्यादा संपन्न व राजनीतिक ग्राम सभा बाबूपुर की जहां पर बीते 12 महीनों से कोई भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है जिसके चलते ग्राम सभा की सभी बजबजाती सरकारी नालियां प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रही है जिसके चलते बजबजाती नालियों के कारण भयानक महामारी व बीमारी आने की आशंका जताई जाती है जबकि देखा जाए तो ग्राम सभा बुबूपुर में काफी प्रचलित भव्य धर्म स्थल हनुमान जी का मंदिर स्थित है जिससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी रहती है फिर भी जिस तरह से ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है वह जिम्मेदार अधिकारियों की अपने और जनता के प्रति लापरवाही का एक जीता जागता नमूना है ग्रामीणों की माने तो ग्राम सभा तेंदुआ मैं सफाई कर्मी की तैनाती तो है लेकिन सफाई के नाम पर बजबजाती नालियां अपने काम के प्रति लापरवाही दर्शाती है इस संबंध वर्तमान खंड विकास अधिकारी शुकुल बाजार से बात की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि ब्लॉक स्तर पर कितने सफाई कर्मचारी हैं वह हमें नहीं मालूम इस संबंध में बात करना है तो एडीओ पंचायत से बात करें सोचने की बात तो यह है कि जिस अधिकारी को अपने साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों के बारे में नहीं मालूम तो उनसे ग्राम सभा की जनता विकास की क्या उम्मीद करें लेकिन जब इसी संबंध में एडीओ पंचायत विजय यादव से बात की गई तो जो कि प्रभारी एडीओ पंचायत है उन्होंने कहा कि भाई साहब सफाई कर्मी तैनात नहीं है कुछ दिनों बाद सफाई करवा दी जाएगी सफाई कर्मी की तैनाती कब तक की जाएगी इस संबंध में जब बात की गई तो सामने से कॉल काट दिया गया आलम यह है कि सूत्रों की माने तो ब्लॉक स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की गणेश परिक्रमा करते नजर आते हैं सफाई कर्मचारी एडीओ पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी व ग्राम सचिवों द्वारा सफाई कर्मियों से ग्राम सभा की सफाई के अलावां ब्लाक स्तर के अन्य दूसरे कार्य कराये जाते है जिससे कि वे अधिकारियों के चहेते बने रहते हैं कुछ सफाई कर्मचारी तो सुबह से शाम तक ब्लाक पर ही रहते हैं व एडीओ पंचायत ,खंडविकाश अधिकारी ,व ग्राम सचिव की गणेश परिक्रमा करते रहते हैं जिससे वे अधिकारियों की नजर में काम काजी बने रहते है वही करीब एक 1 दर्जन सफाई कर्मी बाबू गिरी का कार्य करते नजर आते हैं कुल मिलाकर देखजाय तो एडीओ पंचायत के सरपरस्ती में सफाई कर्मी बेलगाम है उससे साफ साफ समझा जा सकता है कि कही न कही सेटिंग गेटिंग का सिस्टम हावी हैं।