सीतापुर – कोटेदार की दबंगई और फर्जी आईडी बनाकर कोटा लेने राशन कम दिए जाने के विरुद्ध मैं कार्ड धारकों ने उप जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

by | Mar 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सांडा सीतापुर : मामला विकासखंड सकरन की तहसील बिसवां की ग्राम पंचायत कीरतापुर का है जहां ग्राम पंचायत कि रतापुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटा ) का 2016 में चुनाव हुआ जिसमें अतुल तिवारी पुत्र राम गोपाल तिवारी एवं सर्वेश यादव पुत्र जगन्नाथ लेकिन कोटा अतुल तिवारी के नाम ग्राम विकास अधिकारी सकरन प्रदीप चौधरी द्वारा प्रस्तावित कर दिया गया जबकि अतुल तिवारी ग्राम पंचायत पटनी का रहने वाला था और पटनी ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट और परिवार रजिस्टर नकल मैं नाम भी दर्ज है लेकिन अतुल तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत कि रतापुर में फर्जी वोटर लिस्ट और परिवार रजिस्टर नकल में नाम दर्ज करवा कर ग्राम प्रधान जय श्री पत्नी रामखेलावन और ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी की मिलीभगत से कोटे का प्रस्ताव अपने नाम करवा लिया ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को कई बार किया लेकिन कोटेदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि कोटेदार अतुल तिवारी की दबंगई और कार्ड धारकों को 1 से 2 किलो राशन कम दिए जाने के संबंध में मनोज कुमार, जीतराम, रमेश दीक्षित, पुताई, प्रदीप तिवारी, विनोद कुमार, रघुनाथ, अकबाल, सर्वेश यादव, होली, संजय, अजीत कुमार, अशोक कुमार, रामनाथ, प्रमोद कुमार, अर्जुन, रामगुलाम, सुल्ली , राजबहादुर, अनिल कुमार, बहादुर पासी, अवध राम यादव, रामचंद्र, शिव कांति, और ग्राम प्रधान शर्मा वती ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी बिसवां को प्रार्थना पत्र देकर अतुल तिवारी पर फर्जी कागज बनाकर कोटा हथियाने और राशन कम दिए जाने और दबंगई करने के संबंध में कार्यवाही करने और कोटा निरस्त करने की मांग की है अब देखना यह होगा कि कोटेदार के खिलाफ उच्च अधिकारी चारसौ बीसी करके कोटा लेने और कार्ड धारकों को राशन कम दिए जाने के संबंध में क्या कार्यवाही करते हैं कार्ड धारकों को न्याय मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा