मेरठ -नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, मकान में कर रहे थे छपाई

by | Mar 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता। मेरठ में लालकुर्ती पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित लालकुर्ती क्षेत्र में किराए का मकान लेकर नकली नोट की छपाई कर वेस्ट यूपी के कई जनपदों में चला रहे थे। एएसपी सूरज राय ने बताया कि बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रहने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तीनों आरोपित पिछले काफी दिनों से लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर नकली नोट की छपाई कर रहे थे। तीनों के कब्जे से 80 हजार के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की छापामारी के दौरान उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वेस्ट यूपी के कई जनपदों में नकली नोट की छपाई करे थे। बताया जाता है कि कई लाख रुपए के नकली नोट मेरठ और आसपास के जनपदों में खपा चुके हैं। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में है।