वाराणसी – पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार और ट्रक चालक से 56 हजार की लूट

by | Mar 31, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

तमाम सख्ती के बाद भी वाराणसी में बदमाशों पर पुलिस की हनक नहीं दिख रही है। विगत दिनों में लूट और छीनैती की कई घटनाएं सामने आईं हैं। बीती रात भी दो जगहों पर लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। मिर्जामुराद स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार जबकि रिंग रोड के समीप ट्रक चालक से 56 हजार लूट लिए गए। दोनों ही वारदातों को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दियादो-दो जगह लूट की घटना से पुलिस हलाकान है। मामले की जांच जारी है। सीसीकैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन को आतंकित कर 70 हजार रुपये लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सेल्समैन सुभाष चंद्र पटेल रोज की तरह बुधवार रात भी पंप पर ड्यूटी कर रहा था। उसकी जेब में तेल बिक्री का 70 हजार रुपये था। इसी दौरान दो बाइक पर पहुचे पांच नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन के सिर पर असलहा सटा दिया।जेब में रखे 70 हजार रुपये लूट कर हाईवे की तरफ भाग निकले। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पंप मैनेजर वरुण मिश्रा को दिया जिसने पुलिस को सूचना दी। वहीं दूसरी घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ही हरपुर गांव स्थित रिंग रोड अंडरपासिंग की है। सोनभद्र निवासी ट्रक चालक कैलाश अपने ट्रक से वाराणसी जा रहा था।इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक को रोका। चालक को असलहे से आतंकित कर 56 हजार लूट लिए। क्षेत्र में एक ही रात दो-दो जगह हुई लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मिर्जामुराद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बनारस में जारी लूट का सिलसिलावाराणसी शहर में इन दिनों लूट का सिलसिला चल पड़ा है। 24 मार्च को कबीरचौरा क्षेत्र में बदमाशों ने खुद को पुलिस बताते हुए व्यापारी के आठ लाख लूट लिए थे। 28 मार्च को शिवपुर इलाके में भी खुद को पुलिस बताते हुए बदमाशों ने वृद्ध महिला के जेवर उतरवा लिए थे। 29 मार्च को दुर्गाकुंड में भी ठीक ऐसी ही वारदात सामने आई जब बदमाशों ने महिला के जेवर उतरवाए और लेकर फरार हो गए