लखनऊ -जलाकर मारने वाली को उम्रकैद

by | Apr 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। रंजिश में पड़ोसी युवती को जलाकर मारने की आरोपी हमीदा बानो उर्फ पप्पो को अपर सत्र न्यायाधीश मयंक त्रिपाठी ने आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की पूरी रकम मृतका के माता-पिता को देने का आदेश दिया है। अदालत के समक्ष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, मुन्ना लाल का तर्क था कि लल्लू यादव ने दो अक्तूबर 2016 को सहादतगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वादी और उसकी पत्नी घर पर नहीं थे। इसी दौरान दाल छौंकने के विवाद पर मकान के एक हिस्से में रहने वाली हमीदा और उसकी नाबालिग बेटी से वादी की बेटी गुंजा का झगड़ा हो गया था। बाथरूम गई गुंजा को पकड़कर हमीदा ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। सिविल अस्पताल में चार अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। कोर्ट ने कहा है कि सभी साक्ष्य आरोपी के विरुद्ध साबित हुए हैं।