यूपी -सर्पदंश से बंचाव हेतु देश मे ब्यापक स्तर पर राष्ट्रीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना चाहिए -: राघवेन्द्र सिंह

by | Jul 24, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी*सर्पदंश से बंचाव हेतु देश मे ब्यापक स्तर पर राष्ट्रीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना चाहिए -: राघवेन्द्र सिंह* जनपद श्रावस्ती ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आनलाइन मीटिंग आयोजित किया गया कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया किबाढ़ / बरसात एवं गर्मी के दिनो मे विशैले सांपों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है भारत मे विशैले सांपों की 13 प्रजातियां पाई जाती है जिससे देश मे प्रत्येक वर्ष लगभग 46000 लोगो की मृत्यु सांप काटने के कारण हो जाती है जबकि सरकारी आंकडे मे बहुत कम मौतें सांप काटने से दर्ज किया गया है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों के अधिकतर लोग सांप काटने की स्थिति मे स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के बजाय झाड-फूंक के चक्कर मे पड़ जाते है जिसका परिणाम यह होता है कि 97 प्रतिशत मोतें ग्रामीण इलाकों मे ही होती है वह भी भारत मे उत्तर प्रदेश मे सांप काटने की घटनाऐं सबसे अधिक होती है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्पदंश से हुए मौत पर राज्य आपदा मोचन निधी से 4 लाख रुपये की मुआवाज़े का भी प्राविधान किया गया है जो मृत्यु के एक सप्ताह के अंदर दिया जाएगा।• अमेरिकन सोसायटी आफ ट्रापिकल मेडिसिन एण्ड हाइजिन काफ्रेंस के मुताविक भारत मे प्रत्येक वर्ष 46000 लोगो की मृत्यु सांप काटने से होती है।• एक नई स्टडी के अनुसार सांप के काटने या सर्प दंश से मरने वाले तकरीबन आधे लोगों की उम्र 30 साल से 69 साल के बीच है, मरने वालों में एक चौथाई बच्चे है।• सर्प दंश की तकरीबन आधी घटनाएं मॉनसून के मौसम में होती हैं, यानी जून से सितंबर के बीच, माना जाता है कि इस दौरान सांप अपनी बिलों से बाहर निकलते हैं। *सर्पदंश से बचाव हेतु क्या करें* • कीसी बस्तु विशेष कर लकडी एवं घांस भूस को हटाने से पहले किसी दुसरे वस्तु के सहारे जांच परख लें • सांप काटे व्यक्ति का हौसला बढ़ायें।• जिस अंग में सांप ने काटा है उसे फट्ठी के सहारे स्थिर कर दे ताकि खून का संचार धीरे धीरे हो सके।• सांप काटे व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल ले जायें।• हवा लगने दें एवं बात करते रहें• पीडित ब्यक्ति के शरीर से कंगन पायल अंगुठी आदि निकाल दे *क्या न करें* • रात के समय झाड झंखाड या अन्य अंजान जगह पर बिना लाठी टार्च व जूते के न जायें।• सांप काटे व्यक्ति को सोने न दें।• मुंह से चुस कर खून निकालने का प्रयास न करें • ब्लेड या चांकु से चीरा लगाकर घाव न करें • झाड्-फूंक के चक्कर मे पड कर समय बर्वाद न करें।• पीडित ब्यक्ति को चाय काफी या अपने मन से कोई दवा न देंराघवेन्द्र सिंह ने मांग किया कि सर्पदंश में मल्टीवेनम इंजेक्सन लगाया जाता है जो प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 24 घन्टे उपलब्ध होना चाहिए जिससे तत्काल लगाया जा सके, बाढ प्रभावित गांव मे बाढ़ के समय प्रत्येक बाढ़ चैकी एवं स्वास्थ्य शिविर पर मल्टी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सूनिश्चित हो। कार्यक्रम का संचालन खेमराज कसौधन द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में अमरेश कुमार चौधरी, लौहर सिंह, नीलम वर्मा, वीरसेन वर्मा, कमलेश कुमार, सुषमा कसौधन, प्रियंका आर्या आदि लोगों ने प्रतिभाग किया