लखनऊ -आरबी कॉलेज काम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

by | Apr 1, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जानकीपुरम विस्तार के कुन्तीपुरम में आरबी इण्टर कॉलेज परिसर में अवैध बने काम्प्लेक्स पर गुरुवार एलडीए का बुलडोजर चला। पुलिस बल के साथ दोपहर 12 बजे के बाद इसे तोड़ा गया। जेसीबी देखते ही लोग विरोध करने लगे। निर्माणकर्ता खुद तोड़ने की मोहलत मांगी है।एलडीए के जोन-5 के विहित प्राधिकारी रामशंकर ने बताया कि आरबी कालेज, कुन्तीपुरम नहर रोड, जानकीपुरम विस्तार के प्रबंधक ने कॉलेज की आड़ में काम्प्लेक्स बनाया है। काम रोकने की नोटिस दी थी। मगर काम नहीं रुका। 31 दिसम्बर को तोड़ने का आदेश दिया गया था। करीब 5000.00 वर्ग फीट में दो मंजिला काम्प्लेक्स बनाया गया है। खुद न तोड़ने पर एलडीए ने कार्रवाई की। दस्ते ने पहले दिन ज्यादा निर्माण नहीं तोड़ा। छत के कुछ हिस्से में छेद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसे तोड़ने का काम अभी चलेगा।