हरदोई -मौत के हफ्तेभर बाद महिला ने लगाई फांसी

by | Apr 2, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अरवल थाना क्षेत्र के बेसहारा गांव में पति की मौत के आठ दिन बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।अरवल थाना क्षेत्र के बेसहारा गांव निवासी विमलेश की एक सप्ताह पूर्व 22 मार्च को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। गुरुवार को उसकी पत्नी आकांक्षा में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। लोनार थाना क्षेत्र के लुधियापुर गांव निवासी मृतका के पिता विनोद कुमार ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी पुत्री आकांक्षा की शादी 1 वर्ष पूर्व 3 मार्च को विमलेश के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व 22 मार्च को मृतका के पति विमलेश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।उसने आरोप लगाया कि आकांक्षा के ससुराली जनों ने संपत्ति के लालच में उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि फौती सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।