जहांगीराबाद(सीतापुर)।सकरन विकास खण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कुंडी में रेवान संकुल के सभी अध्यापकों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा और मनोहर लाल वर्मा को सम्मानित कर विदाई दी गयी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी सकरन जितेन्द्र बहादुर चौधरी ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गयी है, हमारे सेवानिवृत्त शिक्षक हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा रिटायरमेंट कोई अंत नहीं बल्कि एक नई तरह की शुरुआत है। अगर उम्र को हराना है तो शौक जिंदा रखें। सेवानिवृत्त शिक्षकों आदित्य प्रकाश वर्मा एवं मनोहर लाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि संकुल के शिक्षकों छात्रों ने जो आज सम्मान दिया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सिद्धनाथ मौर्य ने स्वरचित गीत गाकर कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ सकरन के अध्यक्ष नसीर अहमद, पूर्व अध्यक्ष बी.डी.नन्द, विनोद कुमार, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, मधुकर वर्मा, चांद मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ व कुण्डी ग्राम पंचायत के प्रधान गया प्रसाद आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का आयोजन रेवान संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया। संचालन शिक्षक अनिल कुमार गौतम ने किया। समारोह संयोजक के रूप में शिक्षक कफील अहमद खान, अशोक कुमार यादव, मोहम्मद शोएब, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, फरीद गौरी, आसमा इकबाल, रामसेवक, उषा मौर्य, आलोक मिश्रा, राजेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार एवं बलराम आदि ने बखूबी अपना दायित्व निभाया।
सीतापुर -उम्र को हराना है तो शौक जिंदा रखें -जितेन्द्र बहादुर चौधरीशिक्षक होता राष्ट्र निर्माता

