ओंकार नाथ चौधरी युवाओं को संगठन बनाकर विकास पथ पर चलना चाहिए -: प्रमोद कुमार पासवानजनपद बलरामपुर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान द्वारा ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आज का मुख्य बिंदु:-” श्री रामकुमार भारती जी ने कहा हम सबको मानवतावादी बिचार धारा लेकर चलना चाहिए इस विषय पर चर्चा किया गया। प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि हमें गरीबों को सरकारी गैर सरकारी योजनाओं से जुड़वाकर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए एवं युवाओं को संगठन बनाकर विकास पथ पर चलना चाहिएविश्राम पासवान के अनुसार बेटों के साथ बेटियों को भी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए श्री बी०बी० रावत जी द्वारा बताया गया कि समाज के सभी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, संरक्षण पर ध्यान देना हम सभी का कर्तव्य है ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख श्री ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता सभी स्थानों पर होना चाहिए आज भी बेटियों और बेटों में कुछ जगह समानता नहीं है इसलिए समानता जरूर होना चाहिए इस कार्यक्रम में विश्राम पासवान, ओंमप्रकाश जी ,रामहितभारती जी, अंजली रावत,सुरेश पासवान जी प्रमोद कुमार पासवान, रामकुमार भारती, सतीश कुमार पासवान, अमृत लाल जी आदि पासी समाज के लोग उपस्थित रहें कार्यक्रम का समापन श्री राजेन्द्र कुमार सरोज द्वारा किया गया
यूपी -युवाओं को संगठन बनाकर विकास पथ पर चलना चाहिए -: प्रमोद कुमार

