लखनऊ – नए सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

by | Apr 3, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2022-23 में स्नातक के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने सत्र 2022-23 की ऑनलाइन स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया का मंथन हाल शुभारंभ में किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रवेश फार्म भरने से पहले एडमिशन का ब्रोशर जरूर पढ़ें।अभ्यर्थी की फोटो स्कैन कॉपी 50 केबी , सिग्नेचर स्कैन कॉपी 50 केबी, आरक्षण लाभ प्रमाण पत्र 50 केबी से अधिक न हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि प्रवेश फार्म फीस जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फीस जमा न करें। प्रवेश फार्म एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नम्बर 0522-4150500 पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश फार्म 31 मई तक भरे जाएंगे। वहीं 11 अप्रैल से पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू हो सकते हैं।