लखनऊ। लेसा के दुबग्गा उपकेंद्र के एसडीओ का सोमवार को ऑडियो वायरल हुआ। इसमें एसडीओ संविदाकर्मी को ड्यूटी के संबंध में अपशब्द कह रहे हैं। ऑडियो वायरल होते ही मुख्य अभियंता ने पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया। लेसा के सेस-दो खंड के एसडीओ विवेक तिवारी अधीनस्थ संविदाकर्मी को ड्यूटी के लिए फटकार लगाते अपशब्द कह रहे हैं। मुख्य अभियंता (सिस गोमती) विपिन जैन ने ऑडियो सुनने के बाद कहा कि वह संबंधी एसडीओ से जानकारी लेंगे। पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। आरोपी एसडीओ विवेक तिवारी ने बताया कि संविदाकर्मी राजेश कुमार ने भी अभद्र भाषा प्रयोग की थी।
लखनऊ -संविदाकर्मी से बदसलूकी की, ऑडियो वायरल

