लखनऊ -रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत

by | Apr 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। बालागंज इलाके में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बालागंज के शमनान गार्डन निवासी जीशान (16) साथी राइननगर निवासी जुनैद के साथ चौक से दुबग्गा की ओर जा रहा था। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक सवार बालागंज के तीन बंदर मूर्ति मंदिर के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर से दोंनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। बस का पहिया जीशान को रौंदता निकल गया। इससे जीशान ने मौके पर दम तोड़ दिया। जुनैद गंभीर घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बस चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालागंज चौकी इंचार्ज अनिल तोमर के मुताबिक दोनों बाइक सवार एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। दोनों सोमवार शाम चौक से एसी रिपेयरिंग का काम करके घर लौट रहे थे। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।