सीतापुर -प्रत्येक थानों पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया जाता , समाधान दिवस में राजस्व व आपसी बिवाद से संबंधित 13 प्रार्थना पत्र में 4 निस्तारित

by | Jul 24, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजनमानपुर शासन की मंशा नुसार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक थानों पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया जाता है उसी क्रम मेंआज मानपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व व आपसी बिवाद से संबंधित 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कर दिया गया 9 प्रार्थना पत्रों को जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए तहसील दार बिसवांअभिचल प्रतापसिंह द्वारा क्षेत्रीय लेखपालों को मौके पर जांच कर शीघ्र समस्याओं के समाधान हेतु आदेशित किया गया मानपुर थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह ने की जिसमें मानपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल रितेशकुमार आशीष यादव अशर्फीलाल हरी लाल सहित लगभग क्षेत्र के सभी लेखपाल समाधान दिवस में उपस्थित हुए इस बाबत नवागंतुक थानाध्यक्ष अवध राज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर हो गया शेष बचे प्रार्थना पत्रों को जांच उपरांत निस्तारित किया जाएगा थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहां की कहीं कोई विवाद न होने पाए अगर किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा इस मौके पर काफी संख्या में फरियादी व पुलिस स्टाफ तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।