अमेठी – बी जे पी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

by | Apr 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अमेठी : विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार स्थानिए कस्बे के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। शोभा यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई इसके साथ ही भाजपा समर्थकों के हाथ में पार्टी के झंडे नजर आए।मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह ने बताया पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। स्थापना दिवस पर लोगों ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया है। क्षेत्र में ही नही सारे देश मे भारतीये जन्ता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष दादा जसकरण सिंह ने कहां आज भाजपा के 42 वर्ष समाज सेवा में पूरे हो चुके हैं पार्टी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा बुलडोजर हमारा सिंबल है जो दिखाता है कि हम सुशासन के प्रति कितने सजग हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश तिवारी दिनेश कौशल विश्व प्रकाश शुक्ला शेषनाथ तिवारी प्रशांत मिश्रा प्रशांत शुक्ला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।