सीतापुर -बेखौफ चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया

by | Jul 24, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बेखौफ चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया।मानपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर नकदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई की बात कह रही है।सकरापुर मजरा बन्नी खरैला निवासी अमर सिंह वर्मा पुत्र शिवरतन लाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार समेत घर की छत पर सो रहे थे। शुक्रवार रात में चोर बाउंड्रीवाल फांद कर घर मे दाखिल हो गए। कमरे के खिड़की की ग्रिल निकाल कर चोर कमरे में घुस गए। कमरे के अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमे रखी जेवरात एक अदद सोने का हार, कान के टॉप्स व एक जोड़ी पायल तथा तेईस हजार की नकदी उठा ले गए। सुबह आलमारी खुली देख चोरी की जानकारी हुई। चारों ओर तलाश के बाउजूद चोरों का कोई सुराग नही मिला।अमर सिंह ने बताया पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।