कानपुर के सेंट्रल बैंक में एक और लॉकर से 35 लाख के जेवरात गायब हो गए हैं। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब महिला लॉकर की जांच करने पहुंची। बैंक में शोर मचा तो व्यापारी नेता समेत पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ली है। इसी के साथ यहां जेवर गायब होने वाले लॉकरों की संख्या 8 पहुंच गई है। इनमें से अब तक चार करोड़ के गहने निकल चुके हैं।जनरलगंज निवासी रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी राजाबेटी का लॉकर सेंट्रल बैंक में लॉकर है। वह दोपहर को लॉकर चेक करने के लिए बेटे सौरभ के साथ पहुंचीं। बैंक अधिकारी की देखरेख में लॉकर नंबर 737 खोला तो होश उड़ गए। लॉकर पूरी तरह खाली था। राजाबेटी वहीं पर गश खाकर गिर पड़ीं। बेटे ने सहारा दिया। राजाबेटी ने बताया कि लॉकर में 35 लाख रुपए के जेवरात और अन्य दस्तावेज थे।47 साल पुराना लॉकर हैराजाबेटी ने बताया कि लॉकर सन 1975 से है। उसमें सास के जेवर और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जिससे उनका काफी नुकसान हो गया। पिछले साल नवम्बर में आखिरी बार खोला थाराजाबेटी ने बताया कि घर में समारोह था उसके लिए उन्होंने नवम्बर 2021 में लॉकर खोला था। उसके बाद उन्होंने जब अखबारों में खबर पढ़ी तो लॉकर चेक करने आई थीं। डीसीपी (ईस्ट) प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बात का अंदेशा था कि अब कुछ और लॉकरों से जेवरात गायब होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।
कानपुर -एक और लॉकर से 35 लाख के जेवरात गायब

