उत्तर प्रदेश -एक रात के लिए पत्नी मांगने वाले जेई समेत दो लोगों पर केस, नौकरी व मुआवजे के लिखित आश्वासन पर अंतिम संस्कार

by | Apr 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पलिया हाइडिल कॉलोनी में लाइनमैन के आत्मदाह के मामले में पुलिस ने आरोपी जेई व लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन सोमवार दोपहर तक अड़े रहे और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं कियाविधायक रोमी साहनी, एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार व सीओ संजय नाथ तिवारी के समझाने पर परिजन माने। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने नौकरी और मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेई और लाइनमैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। ट्रांसफर कराना है तो पत्नी को एक रात के लिए भेजओपलिया शहर के बिजली विभाग के हाइडिल कॉलोनी में रहने वाला लाइनमैन गोकुल प्रसाद गोला के पास अलीगंज में तैनात था। शनिवार की रात गोकुल प्रसाद ने हाइडिल परिसर में ही अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।गोकुल प्रसाद की मौत के बाद उसका एक वीडियो सामने आया। आत्‍मदाह से पहले लाइनमैन ने जेई पर ट्रांसफर के लिए रुपए और पत्‍नी को एक रात के लिए भेजने की मांग करने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल हुआ तो जेई सस्पेंड कर दिया गया। लाइनमैन की मौत के बाद सोमवार को उसका शव पहुंचा तो परिजनों ने मांग पूरी करने की बात कहते हुए अंत्येष्टि से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने निलंबित जेई नागेंद्र कुमार और लाइनमैन जगत पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।