संवाददाता-उन्नाव। सफीपुर के पत्रकार को जाति सूचक गालियां देकर धमकाने मामले में आसीवन पुलिस और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने आरोपी प्रधान पति वीरपाल को दी क्लीन चिट, पहले आसीवन पुलिस ने फिर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बिना जांच के दी क्लीन चिट। पत्रकार शिवा रावत को जाति सूचक गालियां देने और धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,मालूम हो कि बीते 28 मार्च को पत्रकार शिवा रावत ने कुरसठ ग्रामीण के सरकारी निर्माणाधीन विद्यालय में पुरानी ईंट लगने की सूचना पर खबर कवरेज करने बाद फ़ोन पर उपरोक्त के सम्बंध में आरोपी प्रधान पति से जानकारी मांगी थी जानकारी न देने पर अगले दिन खबर प्रकाशित देखकर वीरपाल ने 30 मार्च को सुबह लगभग 9:49बजे फ़ोन कर फ़ोन पर जाति सूचक गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सफीपुर से की थी लेकिन कार्यवाई न होने से पीड़ित पत्रकार काफी आहत है वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से आसीवन पुलिस से भी न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन आसीवन पुलिस और बांगरमऊ सीओ आरोपी वीरपाल को बचाने में पीड़ित के द्वारा दिये गए साक्ष्य फ़ोन कॉल रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर बचाने में लगे जानबूझकर कर गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा दफा कर दिया है। जबकि पीड़ित के साथ हुई अभद्रता का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है न्याय न मिलने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को ईमेल से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।।
उन्नाव -पत्रकार को धमकाने मामले में आरोपी को बचाने में लगी पुलिस,सीएम से शिकायत

