लखनऊ -डाटा बेस बनाएगी लखनऊ पुलिस

by | Apr 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अब अपराधियों का डाटा बेस तैयार करेगी। इसके साथ ही सड़क हादसों को लेकर भी आंकड़े जुटाए जाएंगे। यह बात पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताई। उन्होंने कहा कि www.lucknowpolice.up.gov.in पर यह डाटा बेस अपलोड किया जाएगा। जिसमें अपराधी, अपराध के तरीके से लेकर पीड़ित की जानकारी मौजूद होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वेबसाइट पर क्राइम एंड एक्सीडेंट के नाम से स्लॉट बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक वेबसाइट पर मौजूद इस जानकारी का इस्तेमाल पुलिस अधिकारी कर सकेंगे। जिसके जरिए अपराध के तरीके और अपराधियों पर नजर रखने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी जानकारी अपलोड की जाएगी। जिससे किन जगहों पर दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। उसे चिह्नित कर हादसों में कमी लाने के लिए योजना बनाई जाएगी।