मादक पदार्थ व सट्टे का कारोबार करने वाली महिला को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित महिला के पास से पौने दो किलो गांजा, सट्टे की 19 बुकलेट व 17 हजार रुपये बरामद किये हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि मल्लाही टोला से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। जिसके पास से करीब पौने दो किलो गांजा, 17 हार रुपये व बुकलेट मिली। पूछताछ जिसकी पहचान मल्लाही टोला निवासी रीमा निषाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपित ने गांजे की सप्लाई करने व सट्टा खिलवाने की बात कबूल की
लखनऊ -गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

