फुरसतगंज/ अमेठी : 75वॉ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 131वी जयंती समारोह का आयोजन दिनांक 14 अप्रैल 2022 को प्रात:10 बजे से सदभावना वाटिका खालिसपुर में कबीर सदभावना वीवर्स ट्रस्ट अमेठी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत अंबिका प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि उपनिदेशक ग्राम विकास अनुप कोरी ने करुणा के सागर भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न बोधिसत्व संविधान शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया! कार्यक्रम में और उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला कार्यक्रम में शिक्षक, प्रधानो, पत्रकार एवं समाजसेवीओ को शाल एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया गया।परम् आदर्श, विचारों के पुरोधा, शिक्षा, सभ्यता, संघर्ष, धैर्य व सामर्थ्य के धनी, मेरे प्रेरणास्रोत भारतरत्न, नारी स्वतंत्रता के मुक्तिदाता, भारत के संविधान निर्माता, लोकतंत्र के जन्मदाता, ज्ञान के प्रतीक, प्रसिद्ध इतिहासकार, निष्पक्ष न्यायाधीश, निर्भीक पत्रकार, कुशल राजनीतिज्ञ, दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा में लाने वाले, समाज सुधारक, महान अर्थशास्त्री, दूरगामी विचारक, महान शिक्षाविद, 32 डिग्रियां तथा 9 भाषाओं का ज्ञान रखने वाले, डॉ अम्बेडकर जी विश्व में सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान संविधान को बनाने वाले ऐसे एक महान और प्रथम हस्ती थे। दलित आदिवासी और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने वाले उनके मसीहा और भगवान थे। उनकी तुलना किसी से भी नही की जा सकती है। ऐसी महान हस्ती का जन्मदिन हर घर घर में मनाया जाना चाहिए। डॉ अम्बेडकर जी सामाजिक न्याय दिलाने के साथ देश और विश्व के कल्याण के लिए कब तक संघर्ष किए है।मुख्य अतिथि अनुप कोरी ने बताया कि बाबा साहब ने हम सबको विश्व का सबसे बड़ा ग्रंथ संविधान दिया है समाज में सम्मानजनक जीवन यापन करने के लिए सर्वप्रथम शिक्षित होना अनिवार्य है शिक्षा लोगों में अधिकार और कर्तव्य का सामंजस्य का बोध होगा। यही अधिकार आपको स्वाभिमान और सम्मान जनक जीवन जीने का का रास्ता प्रशस्त करता है। बाबा साहब ने कहा है “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाड़ेगा” इसलिए सर्वप्रथम शिक्षित होना अनिवार्य है यदि आप शिक्षित होंगे तभी संगठित होंगे। किसी भी समुदाय का संगठित वह शक्ति है जिससे अपने अधिकारों को छीन सकते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपनिदेशक ग्राम विकास अनुपम कोरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती कोरी, डॉक्टर देवेंद्र भारती, मोहम्मद इरशाद अहमद – शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी, मुख्य वक्ता – सुरेश कमाल, दसावती कोरी, भारतीय रामनाथ, महेंद्र भारती, पूनम भारती, राम लाल गौड़, उमेश कोली, सतनाम – प्रधान बघेल, विसुन लाल प्रधान तरौवा, रामानंद मौर्य, विश्वनाथ, बाबूलाल मौर्य, छेदीलाल, राम सागर, दुखी लाल कोरी, रामप्यारे गौतम, रविकांत, रामभवन पत्रकार, अनिल गौतम पत्रकार एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद थे।
अमेठी -सदभावना वाटिका में डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 131वी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई

