लखनऊ -निदेशकों के खिलाफ एक और मुकदमा

by | Apr 14, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सीबीआई ने लखनऊ के मेसर्स रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड व मेसर्स एंडस टाउन प्लानर्स लिमिटेड के अलावा इसके निदेशक परेश रस्तोगी समेत सात अभियुक्तों के खिलाफ 16.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सीबीआई ने इसकी जानकारी दी।केनरा बैंक की गोमती नगर एक्सटेंशन ब्रांच के चीफ मैनेजर अजीत कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने 11 अप्रैल को आईपीसी की धारा 120 बी व 420 के अलावा एंटी करप्शन एक्ट की धारा 13(1)(डी) व 13(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसमें मेसर्स रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड व मेसर्स एंडस टाउन प्लानर्स लिमिटेड, कंपनी के निदेशक परेश रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, दीपक रस्तोगी व मुन्नी लाल वर्मा को नामजद किया गया है। इसके अलावा अज्ञात सरकारी व निजी व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है। एंटी करप्शन ब्रांच लखनऊ के इंस्पेक्टर अंकुर त्रिपाठी को मुकदमे की विवेचना सौंपी गई है। विवेचना के दौरान धोखाधड़ी में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों का पता लगाया जाएगा। मेसर्स रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड रीयल इस्टेट कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपमेंट के कारोबार में है।सीबीआई ने इससे पहले भी बैंकों से नौ करोड़ की ठगी के मामले में रोहतास ग्रुप के निदेशकों के विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज किए थे। एक मुकदमा आईडीबीआई बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने दर्ज किया था। यह मामला लखनऊ के जहांगीराबाद पैलेस स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा से जुड़ा है। हैं। सीबीआई ने इस मुकदमे में रोहतास ग्रुप के निदेशकों द्वारा संचालित हाइड्रिक फार्म इनपुट लिमिटेड कंपनी के निदेशक दीपक रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, परेश रस्तोगी, रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, फोरटेक बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड, एंडेस टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड, क्लेरियोन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड व अज्ञात बैंक अधिकारियों को नामजद किया है। आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अनुराग वर्मा की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था।