सीतापुर। गुरुवार को थाना सकरन पुलिस ने बीस हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को पकड़ लिया है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस ने की है। थाना सकरन पुलिस टीम द्वारा मुअसं 141/22 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बीस हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त माधव पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम भैंसी मजरा सैदापुरको एक अवैध तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीतापुर -20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

