संवाददाता -देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है। खुदरा महंगाई दर में जोरदार उछाल देखने के मिला है। इसके साथ ही खुदरा महंगाई दर 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा मंगलवार को जारी डेटा के मुताबिक मार्च में खुदरा महंगाई दर फरवरी के मुकाबले 14.49 फीसदी बढ़कर 6.95% पर पहुंच गई। फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.07% थी. वहीं, पिछले साल मार्च में खुदरा महंगाई की दर 4.3% पर थी।मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर में यह तेजी खाने-पीने के सामानों की कीमतों में उछाल की वजह से आई है। मार्च महीने में खाने-पीने के सामान के दाम में 7.68 फीसदी का उछाल देखने को मिला।फरवरी में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 5.85 फीसदी पर रही थी।
उत्तर प्रदेश -महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ा, खुदरा महंगाई दर में जोरदार उछाल

