लखीमपुर – दोनों गवाहों को मिली सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन फास्ट

by | Apr 18, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर अब यूपी पुलिस ने लखीमपुर कांड में घायल हुए और दूसरे गवाह को भी दो दिन पूर्व सुरक्षा मुहैया करवाई है। लखीमपुर घटना में घायल हुए किसान ने इसकी जानकारी देते हुए न्यायालय पर भरोसा जताया है।लखीमपुर कांड के चश्मदीद गवाह पर जानलेवा हमला करके गवाही देने से रोके जाने के आरोप लगने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस ने लखीमपुर कांड के गवाह को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही उसे सुरक्षा मुहैया करा दी थी।वहीं, अब खीरी कांड में घायल हुए और दूसरे गवाह को भी सुरक्षा दी गई है। तहसील के गांव इंद्रपुर निवासी और लखीमपुर घटना के दूसरे गवाह किसान गुरजीत सिंह कोटिया ने बताया की उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुरक्षा दी गई है। वह खीरी घटना के समय वहीं थे और आंदोलन में शामिल थे। वहां हादसे के दौरान उनकी टांग पर चार पहिया वाहन चढ़ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया कि पिछले सप्ताह जब उनके साथी गवाह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया तो हड़कंप मच गया। किसान संगठनों ने उन्हें संपर्क किया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा किसान संगठनों ने न्यायालय में विचाराधीन इस मामले पर संज्ञान लेनें की अपील की।इस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पहले हरदीप सिंह तथा उसके बाद उन्हें भी सुरक्षा मुहैया करवाई गई। प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह का कहना है कि दोनों गवाहों को न्यायालय और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं।