युवक ने अपना धर्म छिपाते हुए सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर एक युवती से दोस्ती गांठी। बातचीत के दौरान युवती की फोटो हासिल कर ली। इसके बाद कंप्यूटर से एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं मिले तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, सीमांतनगर निवासी एक युवती ने शिकायत की है कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती समीर से हुई थी। जिसका असली नाम सदाकत हुसैन है। चैटिंग के दौरान सदाकत ने अपना धर्म छिपाया था। उसने युवती से शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता के मुताबिक, चैटिंग के दौरान युवक की हकीकत पता चली तो उसने बात करना बंद कर दिया। लेकिन सदाकत मेसेज भेजता रहा। कई दिनों तक बात नहीं होने पर आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो भेजी। इस देखने पर युवती ने कॉल कर विरोध दर्ज कराया तो आरोपी ने फोटो डिलीट करने के बदले में पांच लाख की मांग की। इनकार पर उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर पीड़िता ने गुडंबा थाने में सदाकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
लखनऊ -धर्म छिपा युवती से की दोस्ती, फिर अश्लील फोटो व वीडियो दिखा मांगे पांच लाख

