लखनऊ – चौराहों पर अवैध ऑटो-टेम्पो स्टैंड को हटाने को तीन टीमें गठित

by | Apr 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस उपायुक्त ने नया प्लान तैयार किया है। जिसके तहत शहर के चौराहों पर बने अवैध ऑटो-टेम्पो स्टैंड को हटाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें रोजाना अगल-अलग चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करके रिपोर्ट देंगी।पुलिस उपायुक्त यातायात की ओर से सोमवार को बैठक की गई। जिसमें शहर के भर में अवैध रूप से संचालित टैक्सी, ऑटो-टेम्पो के अवैध स्टैंडों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिसमें चौराहों और तिराहों से 50 मीटर दूरी पर वाहनों को खड़े किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ताकि चौराहे पर जाम की समस्या दूर हो सके।102 वाहन का चालान, 30 सीज किए गएगठित टीमों ने सोमवार को चिनहट तिराहा, कमता तिराहा, पॉलिटेक्नक चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, अहिमामऊ और चारबाग इलाके में अवैध रुप से चौराहों पर चले रहे स्टैंड को ध्वस्त करते हुए 102 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान 30 वाहनों पर जब्त करने की कार्रवाई की गई।