लखनऊ -कैदी वाहनों में सीसी कैमरे व जीपीएस लगाये गये

by | Apr 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जेल से कैदियों को लाने वाले वाहनों की अब ऑनलाइन मानीटरिंग कमिश्नरेट पुलिस करेगी। इसके लिये शुरुआती चरण में 20 कैदी वाहनों में सीसी कैमरे और जीपीएस लगा दिया गया है। ऐसा करने से पुलिस कैदी वाहनों के आने-आने के स्थानों के बारे में पूरी जानकारी रखेगी। साथ ही उसके अंदर की गतिविधि को भी कहीं से भी पुलिस देख सकेगी।एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि कैदी वाहनों में कई बार मारपीट व अन्य घटना की शिकायतें मिलती रही है। इसके लिये ही कई दिनों से इस योजना पर काम चल रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और डीसीपी के साथ बैठक में इस पर सहमति बनी थी। इसी के बाद 20 कैदी वाहनों में वीडियो व वॉयस रिकॉर्डिंग वाले सीसी कैमरे और जीपीएस लगाया गया है। एडीसीपी ने बताया कि अब मोबाइल से भी इन कैदी वाहनों की मानीटरिंग सम्बन्धित अफसर कर सकेंगे। इस समय सात बड़े कैदी वाहन, 11 छोटे और दो अन्य कैदी वाहनों में यह व्यवस्था की गई है। इन उपकरणों पर करीब सात लाख रुपये का खर्च आया है।