वाराणसी -घायल पायल से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को रोका, ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे

by | Jul 24, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी में पीड़िता घायल पायल राजभर से मिलने जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। जिसके विरोध में प्रतिनिधि मंडल ट्रामा सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाएपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, पूर्व महासचिव डॉ. रमेश राजभर, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव शामिल हैं। पीड़ित के साथ मुड़ादेव रोहनिया में गुंडों ने मारपीट की थी। पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं किया।