राजधानी के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए चिकित्का एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदव्रत सिंह ने लखनऊ के सभी अस्पतालों के अधीक्षकों संग बैठक की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण और निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि सभी जगह हर हाल में स्टाफ की उपलब्धता पूरे समय सुनिश्चित की जाए। जो भी लोग बिना सूचना गैरहाजिर रहें, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए पानी और बैठने की उचित व्यवस्था रहे। सफाई का विशेष ध्यान रखें। एंबुलेंस, शव वाहन, स्ट्रेचर, व्हील चेयर दुरुस्त रहें। दवाओं की उपलब्धता हर हाल में हो।
लखनऊ – गैर हाजिर रहने वालों की खैर नहीं

