फार्मासिस्टों के पदों के मानकों पर संशोधन करने की मांग, फार्मासिस्ट का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिला

by | Apr 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष फार्मासिस्टों की वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन, अस्पतालों में मानकों के अनुसार पदों के मानक में संशोधन किए जाने समेत कई मांगों को रखा। फार्मासिट ने कहा सीएचसी पर दवाओं के वितरण के साथ ही कोरोना जांच से लेकर तमात तरह के टीकाकरण चल रहे हैं। काम का दबाव बढ़ गया है। एक सीएचसी छह फार्मासिस्ट रखे जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में डीपीए के अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, लखनऊ शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।