कानपुर रोड स्थित बाराविरवा क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में सड़क पर हुए अतिक्रमण पर कृष्णा नगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर मानकों के अनुरूप साप्ताहिक मंगल बाजार से लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। इसके तहत फुटपाथ को छोड़ कर सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है
लखनऊ -बाजार पर चला पुलिस का डण्डा

