सीतापुर – अतिक्रमण हटाओ अभियान – बुलडोजर देख खुद कब्जा हटाने लगे दुकानदार

by | Apr 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां। कस्बे में मंगलवार को बड़ा चौराहा से बस स्टाप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। बुलडोजर, पुलिस व अधिकारियों को देख कुछ लोग लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं नाले पर रखी पटिया, टीनशेड व खोखे तोड़े गए। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।नायब तहसीलदार विदेह सिंह, ईओ देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता शामरा सईद व कोतवाल राजीव सिंह दोपहर में बुलडोजर व भारी पुलिस फोर्स के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों को देख कुछ लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाने लगे। यहां पर नाले पर रखी पटिया, टीनशेड व खोखे तोड़े गए। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा मौका न दिए जाने का आरोप लगने लगा। इस बीच बुलडोजर ने बनी पक्की दीवार भी तोड़ दी। मुख्य चौराहे सहित बस स्टैंड तक दुकानों के आगे का अतिक्रमण सख्ती से हटवाया गया। बुधवार को भी चौराहे से अन्य सभी मार्गो पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को ताकीद किया गया है कि अगर किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना वसूलकर कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि सड़कों के पर लगे खंभे को भी हटवाया जाए। इससे काफी हद तक अतिक्रमण से निजात मिल सकेगी।