संवाददाता । उपजिलाधिकारी के निर्देश पर भी नहीं रुक रहा अवैध निर्माण ,भूमाफिया गुड़िया से परेशान है ग्रामीण एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार जीरो टॉलरेंस,अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते नज़र आये और उसी के चलते प्रचंड बहुमत भी हासिल करने में कामयाब रहें , मगर दूसरी ओर अवैध कब्ज़े को लेकर खबरे लगातार सामने आ रही है। बुलडोज़र बाबा की सरकार कही जाने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में ज़मीनी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहें है। ताज़ा मामला सामने आया है राजधानी लखनऊ से सटे काकोरी ब्लॉक के बड़ागांव ग्रामसभा का ,जहाँ एक महिला खुद को भू-माफिया साबित कर रही है। महिला का नाम गुड़िया कश्यप ,पत्नी राजू कश्यप बताया जा रहा है ,जो अपने पूरे परिवार और बड़े गांव निवासी महेश उर्फ़ पहाड़ी के साथ मिलकर ज़मीन कब्ज़ा करती है। ज़मीन चाहे ग्राम समाज की हो या सरकारी संपत्ति, गुड़िया कब्ज़ा करने से पीछे नहीं हटती। गुड़िया को न पुलिस का डर है , न ही प्रसाशन का। पिछले एक महीने पहले करीमाबाद निवासी राहुल पांडेय ,पुत्र बृजमोहन पांडेय जिनके बाबा की करीमाबाद में पैतृक ज़मीन है ,जिसकी गाटा संख्या – 787स है उसे गुड़िया कश्यप ने अपना टेंट का सामान रखकर जबरन कब्ज़ा कर लिया । राहुल पांडेय बताते है की जब गुड़िया से ज़मीन खाली करने के लिए कहा तो गुड़िया अपने पति राजू कश्यप और बच्चों संग राहुल को गालिया देने लगी और मारने की कोशिश भी की। राहुल जो अपने परिवार के साथ आलमनगर ,लखनऊ में रहते है ,उनका कहना है की बीती 17 अप्रैल ,दिन रविवार को कुछ ग्रामवासियों द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त होती है की गुड़िया कश्यप उनकी ज़मीने पर पक्का निर्माण कर रही है ,राहुल ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन न. 112 पे अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसका इवेंट आई दी न. P10042204249 है और इसके साथ-साथ काकोरी पुलिस को भी मामले की सूचना दी।पुलिस के द्वारा अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं होती नज़र आ रही है। राजस्व द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान उपयुक्त मामले में उपजिलाधिकार ,लखनऊ सदर द्वारा निर्देशित किया गया की जब तक मामले की पूरी जाँच पूर्ण न हो जाए तब तक भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए ,इसके पश्चात भी गुड़िया कश्यप निरंतर अवैध निर्माण कार्य कर रही है। उपजिलाधिकारी के निर्देशों के उलंघन पर भी पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कोई ठोस कार्यवाही। कुछ ग्रामीणों का ये भी कहना है की गुड़िया गांव की दबंग महिला है और उसने पहले भी कई ज़मीनो पे कब्ज़ा करने की कोशिश की है । गुड़िया सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा करने से भी परहेज नहीं करती है। राहुल की ज़मीन पर टेंट का सामान रखने से पहले गुड़िया अपना टेंट का सामान नान गुप्ता ,पुत्र श्री गोपाल गुप्ता ,जो काकोरी के निवासी है ,उनके बड़ागांव स्थित घर पर रखती थी जिसे खाली करवाने के नान गुप्ता को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अन्तः नान गुप्ता ने जब गुड़िया को 40,000 रूपए दिए तब जाकर गुड़िया ने उनका घर खली किया। सन 2016 में भी गुड़िया ने सरकारी ज़मीन पर की थी कब्जेदारी सूत्रों की मानें तो बीते साल 2016 में गुड़िया कश्यप ने अपने परिवार के साथ मिलकर ग्राम बड़ागांव ,परगना काकोरी स्थित सरकारी भूमि जिसकी गाटा संख्या है -1232,रकबा 3.723 हेक्टेयर है ,जो राजस्य अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज हैं ,उसे भी कब्ज़ा कर रखा था। इसी के साथ ही आगरा एक्सप्रेस निर्माण के दौरान भी गुड़िया सरकारी निर्माण में भी बाधा बनी रही ,सरकारी नर्माण हेतु मिट्टी की जरूरत पडने पर भी गुड़िया सरकारी कर्मचारियों को मिट्टी प्राप्त करने से रोकने लगी जिसके बाद राजस्य द्वारा पुनः पैमाइश करवाकर पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया गया।इसके बाद भी गगुडिया शांत नहीं बैठी और मिटटी पट जाने के बाद भी उसने सरकारी ज़मीन पर अपनी बोरिंग करवा ली
लखनऊ – उपजिलाधिकारी के निर्देश पर भी नहीं रुक रहा अवैध निर्माण ,भूमाफिया गुड़िया से परेशान है ग्रामीण

