छोटे छोटे वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराएं -: श्री ज्ञानेंद्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
संवाददाता बलरामपुर : जनपद बलरामपुर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीयजनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सदर ब्लाक बलरामपुर मेंविधिक साक्षरता / जागरूकता शिविर का आयोजन महिला कल्याण विभाग एवं कृषि विभाग के साथसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर द्वारा महिलाओं के अधिकारों एवं महिलासशक्तिकरण एवं महिला शक्ति मिशन के संबंध में विस्तार से कानूनी जानकारी प्रदान कीगयी। दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिकमामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराये जाने हेतु शिविर में उपस्थित जनसमूह सेअपील की गयी कि छोटे-छोटे वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराये जिससे समयव धन दोनों की बचत होगी।उक्त शिविर के समय कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं प्राधिकरण के कर्मचारीगणउपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेटआदि वितरित किये गये।

