संवाददाता रायबरेली : विधायक के अचौक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप सलोन सीएचसी पर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर अचानक विधायक के पहुंचने पर सीएचसी में अफरा-तफरी का माहौलडॉक्टरों के चेंबर में बैठे एमआर डॉक्टर के चेंबर के दरवाजे बंद करते नजर आएपीएचसी पर तैनात बरसों से सीएचसी पर कुंडली मारे बैठे प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर आशीष नायक विधायक को देखते ही दुम दबाकर भागते नजर आए सलोन रायबरेली! आम जनमानस को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना सरकार की मनसा रही है और जहां तक धरातल की बात की जाए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा जन जन तक पहुंचाने के लिए कामयाब रही है लेकिन कुछ ऐसे डॉक्टर या कर्मचारी हैं जो सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं ऐसा ही मामला रायबरेली जिले के सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार देखने को मिल रही है जहां पर डॉक्टर या कर्मचारी मनमानी करते हुए नजर आ रहे हैं लगातार शिकायत मिलने के बाद आज सलोन में क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने किया औचक निरीक्षण जिसमें कई कमियां मिलने पर लगाई फटकार लगातार शिकायत मिलने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन जिसमें डॉक्टर अशीष नायक की पोस्टिंग न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारहिया बाजार पर है जबकि वहां ना बैठकर सलोन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठकर कर प्रैक्टिस करते नजर आए इस विषय पर विधायक ने अधीक्षक से बात की तो सही सही जवाब देने में असमर्थ दिखाई दिए इस वजह से प्रभारी को फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने के लिए दिया निर्देश। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फागिंग ना होने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि हफ्ते में दो बार फागिंग होना चाहिए । बारीकी से सभी काउंटर पर जा जाकर किया चेक और गर्भवतीयों को दिये जा रहे भोजन के विषय में भर्ती हुए लोगों से पूछा कि भोजन कैसा मिलता है सभी ने सही जवाब दिया कि भोजन सही मिल रहा है विधायक ने भोजन चख कर किया परीक्षण कोरोना की चौथी लहर के साथ ही एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है रायबरेली में भी कोरोना केस से विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है एक बार फिर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है।कई जनपदों में कोविड के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नाम से अलर्ट जारी किया है जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा भी सामने आ सकता है।कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के देखते हुए सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में बेड व ऑक्सीजन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को कहा अस्पताल में बेड व आक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त दिखाई दी वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर डाॅ. पी. के. बैसवार ने कि कुछ दिनों में कोविड के मामले बढे हुए हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विधायक ने डॉक्टर एवं कर्मचारियों को हिदायत दिया कि सरकार की मंशा पर यदि कोई पानी फेरेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी आम जनमानस के स्वास्थ्य के खिलाफ खिलवाड़ करने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा।
रायबरेली -विधायक के अचौक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप

