लखनऊ -दस दिन में व्यवस्था न सुधरने पर निगम जिम्मेदार : डीएम

by | Apr 30, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

हाईकोर्ट के निर्देश पर चारबाग और आसपास के इलाकों में यातायात सुधार के लिए डीएम अन्य अफसरों के साथ निरीक्षण पर निकले। इसके पूर्व उन्होंने नगर निगम, रोडवेज, परिवहन निगम और पीडब्ल्यूडी को निरीक्षण में कार्ययोजना लेकर आने का निर्देश दिया था। संयुक्त निरीक्षण के बाद डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया कि अगले दस दिनों में पटरी दुकानदारों से बातचीत कर अस्थायी व्यवस्था करा लें। इसके बाद वेंडिंग जोन के अलावा कहीं अतिक्रमण या अवैध दुकानें मिलीं तो संबंधित अफसर की व्यक्तिगत जवाबदेही तय होगीडीएम अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि चारबाग क्षेत्र में फुटपाथ पर संचालित दुकानों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस उपायुक्त पश्चिमी की मौजूदगी में बैठक कर लें। इसके बाद वेंडिंग जोन निर्धारण करें। सुनिश्चित करें कि सड़क के दोनों ओर पटरियों पर अवैध कब्जा न होने पाए।विभागों को मिले निर्देश1. लोक निर्माण विभाग को नत्था होटल से केकेसी तिराहे तक जमीन चिह्नांकन के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जितनी लोनिवि की जमीन है, वहां निशान लगा दिए जाएंगे। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है।2. मेट्रो रेल प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि नगर आयुक्त, स्थानीय पुलिस प्रशासन से समन्वय कर मेट्रो प्रबंधन वाले क्षेत्र में फुटपाथ, पार्किंग क्षेत्र में कोई कब्जा न होने पाए। पहले के कब्जे तीन दिनों में हटाएं।डीसीपी पश्चिमी और जीआरपी को निर्देश दिया गया कि चारबाग क्षेत्र में वैध पार्किंग स्थलों का चिह्नांकन करा लें। इसके अलावा कहीं भी वाहनों का ठहराव न होने पाए।4. डीसीपी पश्चिम, जीआरपी को निर्देश कि रवीन्द्रालय के सामने आरक्षण केन्द्र गेट से पूर्वोत्तर रेलवे, मेट्रो स्टेशन के नीचे हनुमान मंदिर तक आटो, ई-रिक्शा नहीं रुकेगा।5. चारबाग स्टेशन के पास सीएनजी रोडवेज बसों का ठहराव पर क्षेत्रीय प्रबंधक को डीसीपी पश्चिमी से बात कर बसों को दूसरी जगह ठहराव देने की व्यवस्था करने के निर्देश।चार-पांच मई को चलेगा विशेष अभियानडीएम ने बताया कि चार और पांच मई को विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए संबंधित विभाग पुलिस, प्रशासन अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से योजना के अनुसार मौके पर पहुंचेंगे। छह मई को डीएम के साथ एक बार फिर सभी अफसर निरीक्षण करेंगे।