शासन के निर्देशों के तहत नगर में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान में रविवार को आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत सुनील कमार दुबे, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में थाना संदना की पुलिस टीम तथा जनपद हरदोई की आबकारी टीम व थाना अतरौली की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोमती नदी के किनारे स्थित कछार क्षेत्र के ग्राम भरौना, बकछेरवा, कैलाशन, चेराताली, गनेशपुर, मढिया एवं ऐमाघाट में संयुक्त रूप से औचक दबिश दी गई। दबिश के दौरान उपरोक्त ग्रामो में नदी के किनारे सघन तलाशी के दौरान लगभग 219 लीटर कच्ची शराब तथा 4050 किलोग्राम लहन व छह भट्ठी सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण आदि बरामद हुए। बरामद कच्ची शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। आठ व्यक्तिओं के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किये गए। संयुक्त दबिश टीम में आबकारी टीम में जनपद सीतापुर के समस्त क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकगण सर्वश्री शैलेश नाहर, पुष्पेन्द्र कुमार, लवी आर्या, विजय बहादुर यादव, अरूण कुमार एवं अशोक कुमार, उप आबकारी निरीक्षक, जितेन्द्र कुमार सिह, उप आबकारी निरीक्षक एवं समस्त क्षेत्रीय अधीनस्थ स्टाफ सहित, थाना संदना की पुलिस टीम में रजनीश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक मय स्टाफ तथा जनपद हरदोई से क्षेत्र सण्डीला के आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार व थाना अतरौली, जनपद हरदोई के उप निरीक्षक सन्तराम शर्मा मय स्टाफ दबिश के दौरान मौके पर मौजूद रहे
सीतापुर -गोमती किनारे धधकती मिली भट्टठियां

