बिसवां। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय की अगुवाई में अवध क्षेत्र के जिला लखनऊ, लखनऊ महानगर, उन्नाव, रायबरेली, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, लखीमपुर और बाराबंकी आदि जिलों में से माइक्रो डोनेेशन में सीतापुर जिला सर्वाधिक डोनेशन कर अव्वल रहा। सीतापुर जिले ने माइक्रो डोनेशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मार ली है। सशक्त राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक निर्मल वर्मा, शालिनी गुप्ता, सीमा शुक्ला, बरखा सिंह, नीतू त्रिवेदी आदि ने कंचन प्रभा पाण्डेय को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
सीतापुर – जिले का माइक्रो डोनेशन में प्रथम स्थान

