लखनऊ -मरीजों की पीड़ा महसूस कर इलाज मुहैया कराएं डाक्टर

by | May 3, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता लखनऊ : केजीएमयू में दूरदराज से गंभीर अवस्था में मरीज आते है। इन मरीजों का दर्द दूर करना डॉक्टर व कर्मचारियों का धर्म है। परेशान हाल मरीजों के दुख और दर्द को दूर करने में देरी न की जाये। यह मानवता की सेवा है। इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाए। यह बातें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मंगलवार को केजीएमयू में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ब्राउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि हम सभी लोगों को एक होकर पूरे प्रदेश को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाना है। यहां जितने भी डॉक्टर बैठे है, मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी के समक्ष जो भी मरीज आए उन्हे अपने परिवार का सदस्य व भगवान समझ कर सेवा करें। सभी लोग यह तय करें कि आप के प्रांगण में कोई भी मरीज आता है,उसकी समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने का प्रयास करेंगे।