वाराणसी -कैदियों की समय पूर्व रिहाई की सिफारिश

by | May 3, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

वाराणसी। केंद्रीय कारागार में बंद तीन कैदियों की समय पूर्व रिहाई की सिफारिश शासन में की गयी है। सोमवार को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने प्रस्ताव बनाकर एडीजी जेल के पास भेजा है। यहां से गृह विभाग के जरिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही इन्हें रिहा कर दिया जाएगा। तीनों हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत चुके हैं।डीआईजी जेल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर विधिक प्रक्रिया के तहत उम्रकैद की सजा पाए कैदियों की उनके कार्य व्यवहार व कानूनी पक्ष को ध्यान रखते हुए रिहाई करायी जाती है। इसी क्रम में केंद्रीय कारागार प्रशासन ने छह कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव डीएम कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष भेजा था। इसमें नुरुल्ला, संदीप यादव, रिंकू सिंह, तिलकधारी, सुनील जायसवाल और वीरेंद्र हैं। यह सभी वाराणसी जिले के निवासी हैं। जो हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय कारागार में डीएम, डीआईजी जेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी व एडीसीपी की टीम ने कैदियों की फाइलों का परीक्षण कर तीन कैदियों की रिहाई पर निर्णय लिया है।15 दिनों में 60 से 70 और कैदियों हो सकती है रिहाईडीआईजी जेल ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर नियम के मुताबिक कई और कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। रूलिंग के मुताबिक अगले 15 दिनों में 60 से 70 और कैदियों की रिहाई संभव है।