सीतापुर संवाददाता :अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में पुलिस ने तीन अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। तीनों पर संगीन मामले दर्ज हैं और इस समय जेल में हैं। तीनों जमानत की फिराक में थे, इस बीच पुलिस ने कार्रवाई है।थाना रेउसा पुलिस ने अभियुक्त मजनू खां पुत्र रज्जाक खां निवासी रुद्रपुर थाना सकरन,इजहार खां पुत्र गुलजार खां निवासी सेमराकलां थाना रेउसा और बब्बन खां पुत्र आलम खां निवासी रुद्रपुर थाना सकरन को गिरफ्तार किया था। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी घटना के सम्बन्ध में थाना रेउसा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। तीनों को तीन अप्रैल को जेल भेजा गया था। अभियुक्तों के उक्त कृत्य से जनमानस में काफी आक्रोश एवं भय व्याप्त हो गया था, जिससे लोक व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई। अभियुक्त उपरोक्त वर्तमान मे जिला कारागार सीतापुर मे निरुद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक के मुताबिक अभियुक्तगण जमानत पर बाहर आने के लिए प्रयासरत थे। रासुका लगाने के बाद अभियुक्तों को अग्रिम एक वर्ष तक के लिए निरुद्ध किए जाने हेतु आदेश जेल में तामील कराया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में भी दो अभियुक्तों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की जा चुकी है।कुल 05 अपराधियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही गयी है।
सीतापुर -अभियुक्तों पर रासुका, कई संगीन मामलों के आरोपी

