उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में है। 70 फीसदी मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। बोर्ड ने अब 08 मई तक पूरा करने के आदेश किए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के कारण मूल्यांकन प्रभावित हो गया था। उधर, ऑनलाइन हाजिरी से बड़ी संख्या में परीक्षक फंस गए हैंमूल्यांकन के दौरान परीक्षकों की अब तक ऑफलाइन हाजिरी होती रही है। पहली बार इनकी ऑनलाइन हाजिरी कराई जा रही है। यही नहीं हर परीक्षक का रिकार्ड भी लिखा जा रहा है कि उसने कितनी और कहां की कॉपियों का मूल्यांकन किया है। बोर्ड की नजर उन पर भी है जो दो-चार कॉपियों का मूल्यांकन कर हाजिरी लगाकर चले जाते थे। राजकीय के शिक्षकों की अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही है।बोर्ड की ऑनलाइन हाजिरी से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने परीक्षक गैरहाजिर रहे। ऐसे परीक्षक जो 11:30 के बाद आते हैं उनकी उस दिवस की हाजिरी ऑनलाइन नहीं भेजी जा पाती है। सॉफ्टवेयर ऐसा बनाया गया है जिससे समय का पालन न करने वाले और गिनी चुनी कॉपियां ही जांचने वालों के रिकॉर्ड सामान्य प्रक्रिया में नहीं जा सकते।प्रैक्टिकल परीक्षाओं के कारण विज्ञान वर्ग की कॉपियों का मूल्यांकन सामान्य ढंग से नहीं हो सका। 03 मई तक मूल्यांकन पूरा किया जाना था लेकिन अभी 30 फीसदी काम बाकी है। ऐसे में बोर्ड को 08 मई तक का समय देना पड़ा है।
कानपुर -हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में

