लखनऊ -प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को गोमतीनगर सहित कई इलाकों में पांच अवैध काम्प्लेक्स व निर्माण सील करा दिए

by | May 5, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को गोमतीनगर सहित कई इलाकों में पांच अवैध काम्प्लेक्स व निर्माण सील करा दिए। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मोहान रोड पर सुरेन्द्र सिंह की ओर से आर्यन होटल का बगैर नक्शा पास कराए निर्माण किया जा रहा था। लगभग 2500 वर्गफिट में भूतल, प्रथम तल व द्वितीय तल का निर्माण किया गया था। इसे सील कराया गया। इस तरह जोन-3 में सुधीर त्रिपाठी एवं अंजनी त्रिपाठी की ओर से मोहान रोड पर बगैर नक्शे के 3200 वर्गफिट काम्प्लेक्स को सील कराया गया। बाजारखाला के भदेवा में 1600 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड, विनयखण्ड गोमतीनगर में भूखण्ड संख्या बी-2/5 में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक को कवर्ड करना, हर्ष रस्तोगी ने भूखण्ड संख्या बी-1/123, विवेकखण्ड, गोमतीनगर में अवैध निर्माण को सील किया गया।