दैनिक यात्रियों के लिए राहत की खबर है। चौक घंटाघर से अतरौली के बीच एसी ई-बस का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को लखनऊ-अतरौली के बीच दो जोड़ी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर सांसद अशोक रावत और संडीला विधायक अलका अर्कवंशी ने किया।यह बस साधारण किराये में चौक घंटा घर से रोजाना सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे से चलेगी। दुबग्गा डिपो के एआरएम मनोज शर्मा ने बताया कि ये बसें रोजाना चार-चार चक्कर लगाएंगी। ई बसों की समय सारणी और किराया हर बस स्टॉपेज से तय कर दिया गया है।चौक से स्टॉपेज/दूरी किमी में/किराया रुपये मेंदुबग्गा 5.2 11जेहटा 13.3 21माल 30.2 37बरगदिया 39.3 49नेवादा 43.3 55भरावन 48.3 61अतरौली 52.3 67
लखनऊ -दैनिक यात्रियों को राहत चौक घंटाघर से अतरौली एसी ई-बस का शुभारंभ

