अमेठी में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

by | May 6, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अमेठी । जनपद में 6 मई, को मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलोजी (आरआरएसआईएमटी) में वृहस्पतिवार को शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।आरआरएसआईएमटी परिसर में आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवांगी सिंह, पोस्टर मेकिंग में साध्वी सिंह, रंगोली में साक्षी वर्मा और सुष्मिता पाण्डेय का ग्रुप, मेहंदी में उपमा बरनवाल, कैनन क्रास प्रतियोगिता में सत्यम शर्मा , आजाद मिश्रा, पीयूष गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, जंक यार्ड में अमन वर्मा विजयी रहे। साथ ही छात्रों के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता में रुद्रांश सिंह, रूबी यादव, हरि दर्शन यादव, शाश्वत शुक्ला, विशाल सिंह और सत्यम ने सफलता प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता में रेड हाउस और ग्रीन हाउस की टीम अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं अब इनके बीच मे शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।